जोधपुर: लगातार बढ़ती महंगाई और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर जोधपुर महिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए और मांग की कि सिलेंडर की कीमतें तुरंत वापस ली जाएं। भाजपा सरकार पर जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाया गया। इससे पहले अजमेर में हुए जिला कांग्रेस प्रदर्शन में सिलेंडर को पानी में फेंक दिया गया था।
प्रदर्शनों की बदलती तस्वीर
आज के समय में प्रदर्शन ने अपने पुराने रूप के साथ-साथ एक नया रूप भी लिया है। अक्सर देखा गया है कि प्रदर्शनकारी अब पार्टी बैनर के तले प्रदर्शन करते हैं, कभी-कभी तो ऐसा लगता है कि जबरदस्ती बेचारों को बैठा कर रख दिया है। अच्छी बात है, करना चाहिए, मगर अपनी चेतना से जुड़ा या उत्पन्न प्रदर्शन ही बदलाव लाता है, बाकी पार्टियों का PR करने में काम आते हैं।