मेष राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा।आपने जो पिछले काफी समय से जो काम शुरू करने का विचार किया था वह सभी पूरे हो जाएंगे।आज दोपहर बाद आपकी परिस्थिति में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा।
वृषभ राशि
आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।दूसरों के मामले में में ज्यादा दखल न दें।वरना आपको मानहानि और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि
आज किसी बात को लेकर असमंजस रहेगा।मन के भीतर उथल पुथल रह सकती है।उत्तरार्ध में तनाव और बढ़ सकता है।गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव होगा।
कर्क राशि
आज अपने खर्चों पर काबू रखने की जरूरत है।आपका मन शांति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं अभी भी रह सकती हैं।
सिंह राशि
आज अपनी माता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।उनकी तबीयत आज कुछ नरम पड़ सकती है,इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।साथ ही,यदि आप धन संचय के प्रयासों में जुटे रहेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी।
कन्या राशि
आज अपने भोजन और दैनिक दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना होगा,नहीं तो सेहत से जुड़ी परेशानियाँ सामने आ सकती हैं।कार्यक्षेत्र में आपको संतोष और सफलता मिलने के अच्छे संकेत हैं।
तुला राशि
कम वक्त में ज्यादा काम पूरा करने में सफलता मिल सकती है।इस दौरान आपके भीतर एक विशेष प्रकार की ऊर्जा दिखाई देगी।आपके कार्यों को कुशलता से निपटाने में मददगार साबित होगी।
वृश्चिक राशि
आज व्यवसाय में पहले की तुलना में अधिक लाभ मिलने की संभावना है।दिन आर्थिक दृष्टि से लाभकारी रहेगा।मां की ओर से सहयोग मिलेगा।संतान से कुछ असंतोष या अप्रत्याशित व्यवहार देखने को मिल सकता है।
धनु राशि
आज कई तरह की कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।आप अपने मन में चल रहे तमाम वैर-विरोध,अन्तर्द्वन्द्व का सामना करेंगे।स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।
मकर राशि
आज हर कार्य में धैर्य और समझदारी से कदम उठाने की आवश्यकता है।व्यवसाय में चुनौतियाँ आ सकती हैं,लेकिन मेहनत के बाद सफलता मिलेगी।साथ ही,धन लाभ और बचत के शुभ संकेत भी नजर आ रहे हैं।
कुंभ राशि
घरेलू मामलों में कुछ हद तक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।आपको आज अपनी माता के स्वास्थ्य का अधिक ख्याल रखने की जरूरत है।परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द की कमी होगी।
मीन राशि
आज कुछ महत्वपूर्ण कार्य जो अभी अधूरे पड़े हैं वह आज पूरे हो सकते हैं।आपको सलाह है कि उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें।गलत संगति या नशे की लत से बचें।