मेष राशि
अनजाने में हुई गलती सुधारने का अवसर मिलेगा।आप सोचते बहुत हैं पर करते कुछ नहीं।कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है।जीवन साथी के साथ यात्रा सुखद रहेगी।
वृषभ राशि
आज आजीविका के नए साधन स्थापित होंगे।पिता के साथ किसी निवेश से संबंधित चर्चा हो सकती है।नीयत में बरकत है,समय पर संभल जाएं तो आप के लिए अच्छा होगा।
मिथुन राशि
दूसरों के विवादों में अपनी राय न दें, मुसीबत हो सकती है।नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।संतान संबंधित कोई बड़ा फैसला लेना होगा।राजनीति में अपना हुनर आजमाएं सफल होंगे।
कर्क राशि
आज सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें।पहले पूरी जानकारी लें फिर अपने निर्णय लें,अनजाने में संबंध बिगड़ सकते हैं।परिजनों की मदद करनी पड़ सकती है।मित्रों के साथ व्यवसाय शुरू करने का मन होगा।
सिंह राशि
धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे।पुराने लेनदेन यथावत रहेंगे।किसी से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।पिता के स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा।अचानक कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है।
कन्या राशि
कारोबार में कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।परिणय चर्चा सफल होगी।विरोधी आप को नुकसान पहुंचा सकते हैं।संभल कर रहें,वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।
तुला राशि
आज के दिन की शुरुआत में ही जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है।शांति से समय व्यतीत करें।छोटी सी बात बड़ा रूप ले सकती है।आर्थिक लाभ से रूके कार्य पूरे होंगे।
वृश्चिक राशि
अपने अनुभव से रूके काम पूरे करेंगे।मेहमानों का आवागमन बना रहेगा।मकान दुकान की मरम्मत पर धन खर्च होगा। व्यापर में नए सौदे लाभदायक रहेंगे।धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी।
धनु राशि
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा।किसी मित्र की सहायता करनी पड़ सकती है।परिवारजनों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं।आलस्य को स्वयं पर हावी न होने दें।
मकर राशि
व्यस्तता के कारण सेहत को नजरअंदाज न करें।व्यवसाय में मंदी का सामना करना पड़ सकता है।समाज में आपकी कीर्ति फैलेगी।प्रेम प्रसंग में अनुकूल परिणाम मिलने की उम्मीद है।विवादों से बचें।
कुंभ राशि
कई दिनों से चली आ रही परिवारिक खटपट आज बड़ा रूप ले सकती है।बेहतर होगा आप विवादों को टालें।आप बोलने के पहले सोचें,नहीं तो निजी जीवन में परेशानी होगी।संतान की उन्नति होगी।आर्थिक लाभ संभव है।
मीन राशि
भाग्य के भरोसे बैठे रहे तो समय निकल जाएगा,संभल जाएं अन्यथा बाद में अवसर नहीं मिलने वाले।अपने क्रोध और जिद्दी व्यवहार आप को आगे नहीं बढ़ने दे रहा।आर्थिक लाभ हो सकता है।