मोटोरोला भारत में लैपटॉप सेगमेंट को लेकर नई शुरुआत करने जा रहा है। मोटोरोला में Moto Book 60 और Moto Pad 60 Pro की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। दोनों डिवाइसेज 17 अप्रैल को भारतीय बाजार में लॉन्च होंगे और इनकी बिक्री Flipkart के ज़रिए की जाएगी। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर इन दोनों प्रोडक्ट्स के लिए एक स्पेशल लैंडिंग पेज भी लाइव कर दिया गया है, जिसमें इनके डिज़ाइन, फीचर्स और कलर वेरिएंट्स सब देखा जा सकता है।
Moto Book 60 की खासियतें
Moto Book 60 को ब्रॉन्ज़ ग्रीन और वेज वुड कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें 14-इंच का 2.8K OLED डिस्प्ले होगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 500 निट्स तक होगी। यह डिवाइस Intel प्रोसेसर के साथ आएगा और इसमें 60Wh बैटरी दी गई है, जो 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। वजन की बात करें तो इसका वज़न लगभग 1.4 किलोग्राम है। यह लैपटॉप स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स जैसे स्मार्ट क्लिपबोर्ड, फास्ट फाइल ट्रांसफर, और स्मार्ट कनेक्ट के साथ पेश किया जाएगा।
Moto Pad 60 Pro के फीचर्स
Moto Pad 60 Pro को ब्रॉन्ज़ ग्रीन शेड में लॉन्च किया गया है। जिसमे 12.7-इंच की LCD स्क्रीन और 3K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट मौजूद है। टैबलेट में MediaTek Dimensity 8300 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और यह 10,200mAh बैटरी से लैस होगा, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। खास बात यह है कि बॉक्स में Moto Pen Pro स्टाइलस भी शामिल रहेगा।
रेंडर्स और अन्य जानकारियाँ
91 mobiles की एक रिपोर्ट के मुताबिक Moto Book 60 और Pro वेरिएंट के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए थे जिनमें डिवाइस को ग्रीन और ब्लू शेड्स में दिखाया गया था। हालांकि ब्रांड ने पहले ही इन कलर वेरिएंट्स को कन्फर्म कर दिया था। लैपटॉप में नैरो बेज़ल डिज़ाइन Dolby Atmos ब्रांडिंग, और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। तो वहीं Moto Pad 60 Pro के लीक्ड रेंडर्स में 13MP रियर कैमरा, LED फ्लैश, स्टाइलस, USB Type-C पोर्ट और नीचे की ओर स्पीकर ग्रिल्स दिखाई दे रहे हैं।