लंदन में आयोजित भारत गौरव अवार्ड समारोह को सीएम भजनलाल शर्मा ने किया संबोधित, 25 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित लंदन में आयोजित हुए 12वें ‘भारत गौरव अवार्ड’ समारोह में देश और विदेश की 25 प्रतिष्ठित प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस भव्य आयोजन को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री निवास (CMR) से संबोधित किया। सीएम शर्मा ने अवार्ड विजेताओं को हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह पुरस्कार भारतीय संस्कृति, प्रतिभा और प्रेरणा का प्रतीक है।

“प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी और प्रभावशाली विदेश नीति के कारण भारत को आज वैश्विक मंच पर एक नई और सशक्त पहचान मिली है। राजस्थान भी निवेश, नवाचार और समावेशी विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति कर रहा है।” सीएम ने कहा कि भारत गौरव अवार्ड जैसे मंच भारतीयों को वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं। यह सम्मान उन लोगों को मिलता है, जिन्होंने समाज, विज्ञान, कला, साहित्य, शिक्षा और सेवा के क्षेत्रों में असाधारण योगदान दिया है। इस कार्यक्रम के जरिए दुनियाभर में भारत की सकारात्मक छवि को और मजबूती मिली है। भारत गौरव अवार्ड न केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों का सम्मान है, बल्कि यह भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा का भी प्रतीक बन चुका है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version