राजस्थान क़े पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने दावा किया है की भाजपा क़े अन्दर क़े लोग ही भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री पद से हटाने की गहरी साजिश रच रहे है।

युवा मुख्यमंत्री को अपने पद पर बने रहना चाहिए

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान क़े मुख्यमंत्री और ओजस्वी नेता भजनलाल शर्मा है जिनके ऊपर एक बार फिर से सियासी राजनीति देखने को मिल रहा है।राजस्थान में कांग्रेस क़े मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत ने कहा की प्रदेश को एक युवा मुख्यमंत्री मिला है इसके साथ कोई रजनीति नहीं होनी चाहिए, पार्टी क़े लोगों को धैर्य और सामंजस्य बनाकर पार्टी क़े कार्यकर्ताओ और युवाओं को समझाना चाहिए और भजनलाल शर्मा को अभी मुख्यमंत्री पद पर रहने देना चाहिए।

पार्टी क़े अन्दर ही चल रही गहरी साजिश 

बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की भजनलाल क़े खिलाफ उनके ही अपनी पार्टी में उनको पद से हटाने का गहरा साजिश चल रहा है। भजनलाल शर्मा को इस बात की खबर इसलिए लिए नहीं हो पा रही है क्योकि उनके आसपास क़े लोग जनता की बातों या समस्याओं से ज्यादे चापलूसी पसन्द करते है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा की भजनलाल शर्मा को अपने नेताओं या मंत्रियों क़े आलावा समान्य जमीनी कार्यकर्ताओ से बातचीत करना चाहिए जिससे उनको जमीनी वास्तविकता का पता चलेगा।

सरकारी योजना बन्द होने से जनता हो गयी परेशान

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकारी योजनाओं क़े बन्द होने और प्रतिदिन जनता कि बढ़ रही समस्या तथा उसके निदान क़े लिए आवश्यक कदम न उठाने क़े कारण जनता भी सरकार से ऊब चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हम कोई राजनीतिक आलोचना नहीं कर रहे है केवल जमीनी वास्तविकता को फीडबैक क़े आधार पर बता रहे है।

कांग्रेस सरकार क़े दौरान भजनलाल शर्मा ने भी कई बार लगाए थे गंभीर आरोप

हालांकि जब राजस्थान में कांग्रेस कि सरकार थी(2018-2023) उस समय भजनलाल शर्मा द्वारा कई बार ऐसे आरोप लगाए गए क्योकि उस समय अशोक गहलोत और सचिन पायलट क़े बीच कई बातों को लेकर कहासुनी चल रही थी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version