Author: Anivesh Mandloi

पूनम कला, जालोर: ग्राम पूनम कला में देवासी समाज की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में कुलदेवी अर्बुदा माताजी, जुझार श्रीलखमणजी बारड एवं सती माता सौंपुदेवी देवी गांगल के नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से चलती हुई दिखाई दीं। वेदाचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ हवन एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे और धर्मलाभ प्राप्त किया। समारोह में…

Read More

दिल्ली— गुमनाम सेनानियों को समर्पित कार्यक्रम ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत दिल्ली मेट्रो द्वारा एक विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गई है, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं: ब्रिगेडियर राजेन्द्र सिंह जामवाल को समर्पित विशेष सम्मान एक प्रमुख मेट्रो स्टेशन पर उनका स्मृति पट्ट / डिजिटल डिस्प्ले स्थापित किया जाएगा मेट्रो परिसर में वीरता गाथा पोस्टर प्रदर्शनी लगाई जाएगी ऑडियो-विजुअल क्लिप के माध्यम से यात्रियों को उनके योगदान से अवगत कराया जाएगा स्कूली छात्रों और आम यात्रियों के लिए क्विज और संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे स पहल का…

Read More

राजस्थान में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों पर सरकार बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, आज शाम जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है, जिसमें प्रदेश से घुसपैठियों को चिन्हित कर बाहर निकालने की योजना पर मुहर लग सकती है। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री भारती शर्मा के साथ गृह विभाग, खुफिया एजेंसियों और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। बैठक में राज्य में मौजूद अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की संख्या, उनकी गतिविधियों, संभावित खतरे और अब तक की गई कार्रवाई की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगे की…

Read More

जोधपुर की जीवनरेखा कही जाने वाली जोजरी नदी अब ज़हर उगलने लगी है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि इलाके में हवा में घुला रासायनिक जहर अब लोगों के घरों में रखी चांदी और पीतल तक को काला करने लगा है। क्षेत्रवासियों के अनुसार, बीती रात एक महिला ने अपनी चांदी की चूड़ियों को पूरी तरह काले पड़े हुए पाया, जिससे वह हैरान और भयभीत हो उठीं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जोजरी नदी में लगातार हो रहा औद्योगिक अपशिष्ट का अवैध निपटान और रसायनों का रिसाव अब सिर्फ नदी और मिट्टी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वह…

Read More

तेलंगाना में आयोजित कांग्रेस सरकार के ‘भारत समिट’ में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। समिट के दौरान दिखाए गए भारत के नक्शे से पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) और लद्दाख को हटा दिया गया, जिससे देशभर में विरोध की लहर दौड़ गई है। यह समिट कांग्रेस सरकार द्वारा एक प्रमुख आयोजन के रूप में प्रस्तुत किया गया था, जिसका उद्देश्य भारत की विविधता और विकास को दर्शाना था। लेकिन कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए नक्शे में भारत की सीमाओं को गलत तरीके से दर्शाना गंभीर लापरवाही मानी जा रही है। राजनीतिक दलों और आम जनता ने इस गलती…

Read More

खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ता स्वास्थ्य की रक्षा के लिए जयपुर पुलिस और खाद्य विभाग ने हाल ही में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस अभियान के तहत 2800 किलोग्राम नकली पनीर जब्त किया गया, जिसकी अगुवाई आईपीएस अधिकारी अभिजीत पाटिल ने की। यह पनीर मिलावटी था और जांच में पाया गया कि इसमें उपयोग किए गए रसायन और घटक मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक थे। नकली पनीर अक्सर सिंथेटिक दूध, रिफाइंड ऑयल, स्टार्च और डिटर्जेंट जैसे तत्वों से तैयार किया जाता है। इन रसायनों के लगातार सेवन से कैंसर, लिवर और किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़…

Read More

बिहार और देश के अन्य राज्यों में परीक्षा पेपर लीक की साजिशों का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया उर्फ लूटन मुखिया आखिरकार आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के शिकंजे में आ गया। सरकारी नौकरी में रहते हुए भी उसने संगठित तरीके से पेपर लीक जैसे गंभीर अपराध को अंजाम दिया। 36 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद रविवार को उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान संजीव ने बताया कि उसका मकसद अपनी पत्नी को एक बार विधायक (MLA) या सांसद (MP) बनाना है। उसने कहा, “सर, एक बार पत्नी एमएलए या एमपी बन जाए, फिर सब कुछ छोड़ देंगे। चुनाव लड़ने…

Read More

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार को पहलगाम आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त जयपुर निवासी स्व. श्री नीरज उधवानी जी के निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “दुख की इस घड़ी में पूरा देश आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। हम सबकी प्रार्थनाएं आपके साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस अपार पीड़ा को सहने की शक्ति दे”। उन्होंने कहा कि नीरज उधवानी…

Read More

राजस्थान पुलिस ने 26 से 30 अप्रैल 2025 तक ‘ऑपरेशन लाडली’ नामक पांच दिवसीय विशेष अभियान चलाया, जिसका उद्देश्य बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करना है। यह अभियान अक्षय तृतीया और पीपल पूर्णिमा जैसे पर्वों के दौरान बाल विवाह की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए शुरू किया गया था। कौन सी थी इसकी प्रमुख विशेषता पहली, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत, 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के की शादी कराना अपराध है। इस कानून के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की गई। दूसरी, सामाजिक…

Read More

जालोर के ऐतिहासिक युद्ध की 714वीं वर्षगांठ पर रविवार रात भगत सिंह स्टेडियम में भव्य “जस जालोर रो इतिहासगाथा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, संस्कृति शोध परिषद और इतिहास संकलन समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में इतिहास, संस्कृति और परंपरा से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को साझा किया गया। मुख्य वक्ता शिक्षक और इतिहासविद राजवीर चलकोई ने कहा कि जालोर का इतिहास अद्भुत पराक्रम और बलिदान की मिसाल है। उन्होंने महर्षि जाबाली, महाराजा कान्हड़देव, वीरांगना हीरा दे, और वीर वीरमदेव के जीवन प्रसंगों का उल्लेख करते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने…

Read More