Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुमेरपुर के विधायक जोराराम कुमावत ने जूस पिलाकर अभयदास के आमरण अनशन को तुड़वाया
- अभय दास महाराज जी सहित श्रद्धालुओं पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज
- चित्तौड़गढ़ में निर्माणाधीन शिव मंदिर में तोड़फोड़, जनआक्रोश के बाद भारी पुलिस बल तैनात
- राजस्थान में देखने मिला आस्था का अनोखा रूप – श्रद्धालु ने मन्नत पूरी होने पर सवारियां सेठ को अर्पित किया 10 किलो चांदी का पेट्रोल पंप
- देश में पहली बार राष्ट्रीय ऊंट दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
- मंत्रिमंडल विस्तार पर फिर अटकलें, छह सीटें अब भी खाली
- जयपुर में बेनीवाल को लेकर सियासी घमासान: विधायक आवास खाली करने के नोटिस से गरमाई राजनीति, सोशल मीडिया पर भिड़े समर्थक और विरोधी
- भारत गौरव अवार्ड समारोह को सीएम भजनलाल शर्मा ने किया संबोधित
Author: Udyansh Pandey
अजमेर में आठ महीने बाद एक बार फिर कुख्यात पारदी गैंग की गतिविधियां सामने आई हैं। मध्यप्रदेश से ताल्लुक रखने वाला यह गैंग चोरी और गंभीर आपराधिक वारदातों के लिए कुख्यात है। हाल ही में गैंग ने शहर की ज्ञान विहार कॉलोनी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया, वहीं अलखनंदा कॉलोनी में रेकी करते हुए गिरोह के सदस्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। ज्ञान विहार कॉलोनी में चोरी, 80 हजार का माल ले उड़े चोर रविवार तड़के हरिभाऊ उपाध्याय थाना क्षेत्र स्थित ज्ञान विहार कॉलोनी में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। कॉलोनी निवासी शशि कुमार शर्मा…
जयपुर/कोटा: राजस्थान हाईकोर्ट ने भाजपा के अंता से विधायक कंवरलाल मीणा को झटका देते हुए उनके खिलाफ 20 साल पुराने आपराधिक मामले में निचली अदालत द्वारा सुनाई गई तीन साल की सजा को बरकरार रखा है। यह फैसला राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर चुका है, और अब उनकी विधानसभा सदस्यता पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। क्या है मामला? यह मामला 3 जनवरी 2005 का है, जब कंवरलाल मीणा ने झालावाड़ जिले के खानपुर में तत्कालीन उपखंड अधिकारी (SDM) रामनिवास मेहता से विवाद के दौरान उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी थी और जान से मारने की…
जालोर: जिले की पुलिस व्यवस्था को झटका देते हुए एक हेड कॉन्स्टेबल और दो कॉन्स्टेबल महीनों से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे हैं। पुलिस अधीक्षक (SP) ज्ञानचंद्र यादव ने इस गंभीर अनुशासनहीनता को देखते हुए अब इन जवानों को अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार, ड्यूटी से नदारद इन पुलिसकर्मियों को पहले भी छह-छह बार रिकॉल नोटिस भेजे जा चुके हैं, लेकिन इनमें से किसी ने भी समय पर ड्यूटी जॉइन नहीं की। वहीं, तीसरा जवान जो पॉक्सो मामले का आरोपी भी है, 85 दिन बाद अचानक रिपोर्टिंग कर हाजिर हुआ है। SP यादव ने बताया कि…
राजस्थान में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने 2025-26 के बजट में 1.25 लाख सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। यह अब तक की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया मानी जा रही है, जिससे लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर मिलने वाला है। सूत्रों के अनुसार, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के स्तर पर विभागवार लगभग 25 से 30 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी, जबकि मंत्रालयिक कर्मचारी चयन बोर्ड के स्तर पर लगभग 80 से 90 हजार भर्तियां प्रस्तावित हैं। इन पदों पर भर्ती…
मेष राशि कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है। कुसगंति से हानि होगी। वृषभ राशि दुष्टजनों से सावधान रहें, हानि पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कहीं से बुरी खबर मिल सकती है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आज के काम कल पर नहीं टालें। विवेक का प्रयोग…
भारत विविधताओं और परंपराओं की धरती है। हर कोने में कोई न कोई अनोखी और रहस्यमयी परंपरा देखने को मिलती है। ऐसी ही एक कहानी है राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के सारण का खेड़ा गांव की, जो अपने बिना दरवाजों वाले घरों के लिए प्रसिद्ध है। इस गांव में क्यों नहीं लगाए जाते दरवाजे? सारण का खेड़ा गांव के लोगों का मानना है कि वर्षों पहले एक संत महात्मा इस गांव में आए थे। उन्होंने यहां के लोगों से प्रसन्न होकर यह आशीर्वाद दिया कि इस गांव में कभी चोरी नहीं होगी और वे स्वयं इस गांव की रक्षा करेंगे।…
मेष राशि अपने हुनर से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं।विरोधी आप की छवि धूमिल कर सकते हैं। सक्रिय रहें,व्यवसाय विस्तार के योग बनेंगे।नौकरी में मन कम लगेगा।धैर्य से काम लें। वृषभ राशि आपकी दिनचर्या में बदलाव आएगा।क्षमता से अधिक मेहनत होगी।आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा।सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा।व्यापार विस्तार होगा। मिथुन राशि लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।कारोबार विस्तार के योग हैं।धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे।जमीन जायदाद की खरीद संभव है।संतान के विवाह में देरी चिंता बढ़ा सकती है। कर्क राशि आप के व्यवहार से लोग नाखुश रहेंगे।कार्य की अधिकता रहेगी।पिता से संबंध कमजोर होंगे।अध्ययन में रुचि की कमी…
नई दिल्ली, 23 अप्रैल 2025: भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंधों में ऐतिहासिक बदलाव करते हुए एक साथ पाँच बड़े फैसलों की घोषणा की है। इन फैसलों का असर राजनीतिक, कूटनीतिक और रणनीतिक स्तर पर व्यापक रूप से देखा जा रहा है। 1. सिंधु जल संधि स्थगित – ऐतिहासिक संधि पर विराम भारत ने 1960 में पाकिस्तान के साथ विश्व बैंक की मध्यस्थता में हुई सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। यह संधि छह नदियों (सिंधु, झेलम, चिनाब, रावी, ब्यास और सतलज) के जल बंटवारे को लेकर की गई थी, जिसमें भारत को…
नई दिल्ली/जयपुर। भारत-अमेरिका के रणनीतिक रिश्तों को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज अपने परिवार के साथ भारत पहुंचे। यह दौरा इसलिए भी विशेष है क्योंकि वेंस की पत्नी उषा वेंस, भारतीय मूल की हैं और यह उनका पहला आधिकारिक भारत दौरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति और उनके परिवार के सम्मान में आज रात एक विशेष रात्रिभोज का आयोजन किया है। इस औपचारिक भोज के बाद दोनों नेताओं के बीच व्यापार, टैरिफ (आयात शुल्क) और गैर-टैरिफ बाधाओं को लेकर अहम बातचीत की संभावना है। 2030 तक 500 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य…
मेष राशि शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। बेरोजगारी के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा। समय अनुकूल है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें वृषभ राशि विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर खर्च होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जल्दबाजी न करें। मिथुन राशि…