भारत एक ऐसा देश है जहाँ हर महीने कोई न कोई पर्व, व्रत या उत्सव मनाया जाता है। भारतीय पंचांग के अनुसार, अप्रैल का महीना विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है, क्योंकि इसी महीने से नव संवत्सर यानी हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से आरंभ होने वाला यह मास कई महत्वपूर्ण व्रतों, त्योहारों और पावन तिथियों का वाहक होता है।
अप्रैल 2025 का महीना भी धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उत्सवों से भरा हुआ है। इस महीने राम नवमी, हनुमान जयंती, महावीर जयंती, अक्षय तृतीया जैसे पर्वों के साथ-साथ अंबेडकर जयंती, बैसाखी, मेष संक्रांति और विभिन्न क्षेत्रीय नववर्ष जैसे तमिल पुथांडु, बंगाली पोइला बोइशाख और मलयाली विषु भी मनाए जाते हैं।
यह लेख आपको अप्रैल 2025 के सभी प्रमुख व्रत, त्योहारों और जयंती की संपूर्ण जानकारी देगा, जिससे आप अपने धार्मिक कार्यों और पूजा-विधियों की पहले से योजना बना सकें।
अप्रैल 2025 के व्रत-त्यौहार
1 अप्रैल 2025 – चैती छठ प्रारंभ,विनायक चतुर्थी
2अप्रैल 2025-चैती छठ (नहाय-खाय)
3 अप्रैल 2025-चैती छठ (साध्य अर्घ्य)
4. अप्रैल 2025-चैती छठ (ऊषा अर्घ्य)
6 अप्रैल 2025 – रामनवमी
8 अप्रैल 2025 – कामदा एकादशी
10 अप्रैल 2025 – प्रदोष व्रत
12 अप्रैल 2025 – हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत
13 अप्रैल 2025 – वैशाख प्रारंभ
14 अप्रैल 2025 – बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयंती
6 अप्रैल 2025 – विकट संकष्टी चतुर्थी
24 अप्रैल 2025 – वरुथिनी एकादशी
25 अप्रैल 2025 – प्रदोष व्रत
26 अप्रैल 2025 – मासिक शिवरात्रि
27 अप्रैल 2025 – वैशाख अमावस्या
29 अप्रैल 2025 – परशुराम जयंती
30 अप्रैल 2025 – अक्षय तृतीया