केंद्र सरकार ने राजस्थान के पोखरण शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए इस बात की घोषणा की है कि पोखरण-रामदेवरा रेल खंड पर लूप लाइन का विस्तार किया जाएगा, जिससे पोकरण शहरवासियों में खुशी की लहर दौड़ उठी।

200 करोड़ की सौगात  

यह परियोजना लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से पूरी होगी, जिससे पोखरण की रेल सेवाओं में महत्वपूर्ण सुधार होगा। पोखरण-रामदेवरा खंड पर लूप लाइन के विस्तार से ट्रेन संचालन की क्षमता बढ़ेगी, जिससे यात्री और मालगाड़ियों की आवाजाही सुगम होगी। इससे पोखरण और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

पोखरण शहरवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने इस परियोजना को मंजूरी दी और पोकरण के समग्र विकास में योगदान दिया।

केंद्र सरकार की राजस्थान के रेल बुनियादी  

यह कदम केंद्र सरकार की राजस्थान के रेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की योजना का हिस्सा है। हाल के वर्षों में, कई रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिनसे राज्य में रेल नेटवर्क का विस्तार और आधुनिकीकरण हो रहा है। इन परियोजनाओं से न केवल यात्रा की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि राज्य की आर्थिक प्रगति में भी योगदान होगा।

 

पोखरण-रामदेवरा लूप लाइन विस्तार परियोजना का कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है, जिससे पोखरण और आसपास के क्षेत्रों में रेल सेवाओं में सुधार होगा, और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। गजेंद्र सिंह शेखावत से शिकायत करते हुए अजमेर से आवाजें उठ रही हैं कि वह केवल अपने क्षेत्र की ही सोचते हैं। नसीराबाद (अजमेर) से कोटा को रेल लाइन से जोड़ना कितना फायदे का सौदा है और जनता की कई समस्याओं का हल है। इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version