राजस्थान में बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। जल संसाधन विभाग (WRD) और सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग (PHED) में भर्ती प्रक्रिया को लेकर सरकार जल्द ही संशोधित अर्थना जारी करने जा रही है। पहले इन विभागों में 217 पदों पर भर्ती प्रस्तावित था, जिसे अब बढ़ाकर 324 पद किया जा रहा है। यानी कुल 107 पदों की बढ़ोतरी की गई है।

सूत्रों के अनुसार, यह संशोधित अर्थना शीघ्र ही जारी की जाएगी और इसके बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लंबे समय से इन विभागों में कर्मचारियों की कमी के चलते कार्य प्रभावित हो रहा था। WRD और PHED जैसे विभागों में फील्ड स्तर पर बड़ी संख्या में पद खाली हैं, जिससे जल प्रबंधन और पेयजल आपूर्ति जैसी मूलभूत सेवाओं पर असर पड़ रहा था।

कितने पद हैं खाली?

अनुमान के अनुसार, WRD और PHED दोनों विभागों में तकनीकी और गैर-तकनीकी मिलाकर हजारों पद खाली हैं। हालांकि इस बार केवल 324 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह संख्या भविष्य में और बढ़ सकती है। विभागीय समीक्षा में यह बात भी सामने आई है कि कई ज़िलों में आवश्यक जनशक्ति का लगभग 30% हिस्सा रिक्त है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version