राजस्थान में गर्मी का पारा बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। आज भी प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए बताया है कि अगले 24 से 48 घंटे में तापमान में गिरावट होने की संभावना नहीं है। कई प्रदेशों में लू की स्थिति सामान्य तौर पर बनी रहेगी तो कहीं पर हीट वेव और तेजी से बढ़ सकता है। भीषण गर्मी और लू के कारण बाड़मेर और जैसलमेर में जिला प्रशासन ने 8वीं तक के बच्चों के स्कूल टाइम को बदल दिया है। अब से दोपहर 1 बजे की बजाय 11 बजे ही बच्चों की छुट्टी कर दी जाएगी। यह आदेश तत्काल रूप से जारी किए गए हैं अगले एक महीने के लिए बच्चों का स्कूल 7.30 से 11 बजे तक ही चलाया जाएगा।

अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार  

ज्यादातर जगह जयपुर, बीकानेर, कोटा, जोधपुर, सीकर जैसे शहरों में दिन में तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। बाड़मेर में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। कई जगहों पर तापमान रिकॉर्ड स्तर के करीब है।

 

लोगों में सतर्कता बरतने की अपील  

मौसम विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है जैसे-

– दोपहर 12 से 3 बजे के बीच निकलने से खास तौर पर बचें

– घर में ठंड बनाए रखें

– शरीर में पानी की कमी न होने दें और बार-बार पानी पिएं

– हल्के और सूती कपड़े पहनें

– बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान दें

 

इस जिलों में लू का स्तर सबसे ज्यादा 

कोटा:- 45.0 डिग्री सेल्सियस

जोधपुर:- 44.6 डिग्री सेल्सियस

जयपुर:- 43.8 डिग्री सेल्सियस

बाड़मेर:- 42.2 डिग्री सेल्सियस

सीकर:- 42.3 डिग्री सेल्सियस

बीकानेर:- 45 डिग्री सेल्सियस

अजमेर:- 42.3 डिग्री सेल्सियस

फतेहपुर:- 42.5 डिग्री सेल्सियस

जालौर:- 40.3 डिग्री सेल्सियस

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version