राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा क़े नेताओं क़े बिच आरोप प्रत्यारोप खूब देखने को मिल रहा है। राजस्थान क़े पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान क़े वर्तमान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेकर एक बड़ी बात कहीं थी कि भाजपा क़े अन्दर ही मुख्यमंत्री को उनके पद से हटाने क़े लिए साजिश रची जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अशोक गहलोत पर गहरा आरोप लगाए है।मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस अशोक गहलोत क़े जगह सचिन पायलट को ज्यादे महत्व दे रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अशोक गहलोत को दिया करारा जवाब
मदन राठौड़ ने कहा कि अशोक गहलोत का कांग्रेस में अपना वर्चस्व कम होते दिख रहा है जिससे वह फिर से अपना स्थान बनाने क़े लिए भाजपा क़े मुख्यमंत्री पर आरोप लगा रहे है। मदन राठौड़ ने यह भी कहा कि यह कांग्रेस कि सरकार नहीं है जो अस्थिर रहती है यह भाजपा कि सरकार है जो चेहरे बदलने से ज्यादे विकास पर ध्यान देती है।इन्होने अशोक गहलोत पर यह आरोप लगाया है कि यह अपने शीर्ष नेतृत्व को खुश रखने क़े लिए कुछ भी कहने को तैयार है।अशोक गहलोत आपातकाल का समर्थन कर रहे है जो और भी चिंताजनक है।उनकी तुष्टिकरण कि राजनीति जनता क़े द्वारा पसंद नहीं किया जा रहा है।
पार्टी क़े अंदर कि साजिश समझ नहीं पा रहे है-अशोक गहलोत
अशोक गहलोत ने कहा कि भजनलाल शर्मा पार्टी क़े अंदर कि साजिश को समझ नहीं पा रहे है उनके खिलाफ राजस्थान से लेकर दिल्ली तक पद से हटाने क़े लिए गहरी साजिस रची जा रही है।राजस्थान को एक युवा मुख्यमंत्री मिला है, भजनलाल शर्मा को अब एक एक कदम ध्यान पूर्वक बढ़ाना है,गहलोत ने कहा कि मैंने खुद यह सलाह भजनलाल शर्मा क़े हित में दिया है ताकि व्हाट्सप्प सावधान रहे है और अपनी पद पर बने रहे।